HomeJaunpurJaunpur News : शिक्षकों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को...

Jaunpur News : शिक्षकों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Jaunpur News : शिक्षकों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

महेश पाल
मड़ियाहूं, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई मड़ियाहूं, रामनगर, बरसठी के अध्यक्ष विशाल सिंह, संतोष सिंह व दिवाकर चौहान के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों ने ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मड़ियाहूं विधायक डा. लीना तिवारी को उनके मड़ियाहूं स्थित आवास पर सौंपा। शिक्षक प्रतिनिधियों ने बताया कि विगत कई वर्षों से संगठन शिक्षकों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर संघर्षत है, उसी के क्रम में पूरे प्रदेश में मननीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सम्बोधित करके दिया जा रहा है।

मड़ियाहूं अध्यक्ष डा. विशाल सिंह ने कहा कि हम अपनी वाजिब माँगों जैसे-पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति को दूर करने, कैशलेस चिकित्सा, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के अध्यापक पद पर समायोजन, पदोन्नति जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग लंबे समय से करते आ रहे है लेकिन सरकार हम शिक्षकों के प्रति असंबेदनशील हो गई हैं किंतु अब हमारा आंदोलन हमारी माँगों के पूरा होने तक जारी रहेगा। इस अवसर पर मंत्री प्रदीप सूर्या, सुभाष बिंद, संगठन मंत्री विजय शंकर, सोमेन्द्र त्रिपाठी, श्रीपाल सिंह, शशांक मिश्र, जय प्रकाश सहित कई शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read