HomeJaunpurJaunpur News : प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र का किया गया जोरदार स्वागत

Jaunpur News : प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र का किया गया जोरदार स्वागत

Jaunpur News : प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र का किया गया जोरदार स्वागत

बृजेश यादव
जौनपुर। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुबाष चंद्र पांडेय के जौनपुर आगमन पर जनपद के संयुक्त खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुबाष चंद्र पांडेय का यह गृह जनपद है। मंगलवार की सुबह उनके आगमन की सूचना मिलने पर कुत्तूपुर चौराहे पर स्थित एक होटल में नई पद्दोन्नति पाए सभी संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी, सभी सहायक विकास अधिकारी आईएसबी और भारी संख्या में ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष का शानदार तरीके से स्वागत और अभिनन्दन किया।

अपने उद्बोधन में प्रांतीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना और प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने वर्षों से लंबित पद्दोन्नति की बाधाओं को दूर कर जिस प्रकार ग्राम विकास अधिकारियों पर विश्वास जताया है। सभी ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी सरकार द्वारा दिए गए दायित्व और कार्य को मनोयोग और संकल्प के साथ पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जनपद अध्यक्ष डा. फूलचंद कन्नौजिया और उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर हरियाली राम, अरुण पांडेय, दिनेश सिंह, राज बहादुर यादव, तारकेश्वर तिवारी, अमेठी जनपद के शब्बीर अहमद, धर्मेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी संजीव रत्न, रामश्री, विनोद सहाय, प्रदीप मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी रामकृष्ण पाल, प्रदीप श्रीवास्तव, नंदकिशोर, बालेश्वर मौर्य, राकेश रोशन आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read