HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चेत नारायण गुट के शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का...

JAUNPUR NEWS : चेत नारायण गुट के शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

JAUNPUR NEWS : चेत नारायण गुट के शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जनपद के सभी केन्द्रों पर दरी बिछाकर तथा बैनर के साथ अपना विरोध प्रदर्शन किया। चेत नारायण गुट से जुड़े सभी शिक्षक मूल्यांकन कार्य से दूर रहे। एक चक्रमण टीम प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह तथा जिला मंत्री प्रमोद सिंह लगातार सक्रिय होकर मूल्यांकन बहिष्कार के लिए शिक्षकों को प्रेरित करते रहे।

जनक कुमारी इंटर कालेज में प्रभारी दिनेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में राघवेंद्र यादव, रिपुसूदन सिंह जीजीआईसी में अखिलेश चंद्र, ब्रह्मदेव यादव, अखिलेश सिंह, राम सागर सिंह, नगर पालिका इंटर कॉलेज में जय प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, इंद्रसेन सिंह, सभाजीत, टी0डी0 इंटर कालेज में जयशंकर सिंह, रविंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, संजय सिंह, शिया इंटर कालेज में अजय प्रकाश सिंह, राम प्रताप विश्वकर्मा, अखिलेश यादव तथा मोहम्मद हसन में डा. प्रविंद सिंह, उदय सिंह, संतोष रघुवंशी, राजेश यादव जीएन शाक्य, चंद्र प्रकाश दुबे, अजय सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। संगठन ने यह तय किया है कि 19 मार्च से और जोरदार ढंग से बहिष्कार जारी रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read