HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विद्युतकर्मियों का हड़ताल 6वें दिन भी जारी, नतीजा कुछ...

JAUNPUR NEWS : विद्युतकर्मियों का हड़ताल 6वें दिन भी जारी, नतीजा कुछ नहीं निकला

JAUNPUR NEWS : विद्युतकर्मियों का हड़ताल 6वें दिन भी जारी, नतीजा कुछ नहीं निकला

अजय पाण्डेय
जौनपुर। पूर्णतः हड़ताल के दूसरे सहित शनिवार को लगातार छठें दिन 132 के0वी0 अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में अश्वनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार हुआ। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों की हितों को ध्यान में न रखकर अड़ियल व तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है जो पूर्णतः गलत व अलोकतांत्रिक है। इसी क्रम में इं. पवन, इं. एसपी पटेल, इं. अवधेश यादव, इं. विरेन्द्र पाल, इं. सौरभ मिश्रा, इं. जितेन कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज, अशोक पटेल, सूरज सोनी, प्रदीप कुमार आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर इं. सुरेन्द्र यादव, इं. अशोक सिंह, इं. धर्मेन्द्र मौर्या, इं. अनीश यादव, इं. संजय लाल प्रजापति, इं. आतिश यादव, इं. गुलाब चन्द राम, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र, जितेन्द्र कुमार, मोहन पान्डेय, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, प्रभात पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, कामता यादव, गिरीश यादव, अरविन्द मिश्रा, कमलाकान्त मिश्रा, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, विजय चौहान, विजय यादव, सलीम, प्रीतम श्रीवास्तव, संतराम सहित जनपद के सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं निविदाकर्मी उपस्थित रहे।

शनिवार को तमाम संगठनों ने विद्युत कर्मियों को अपन समर्थन दिया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव, जिला संयोजक सचिव राजनाथ यादव, भारतीय किसान यूनियन ब्लाक करंजाकला एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सिंचाई कर्मचारी संघ राजबली यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह, उ0प्र0 राज्य कर्मचारी सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव, उ0प्र0 ग्राम पंचायत राज्य कर्मचारी सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा प्रमुख रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read