एस.एस. पब्लिक स्कूल में हर्षाेउल्लासपूर्वक मना शिक्षक दिवस समारोह
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में शिक्षक दिवस का भव्य समारोह हुआ जहां स्कूल निदेशक डॉ. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव, प्रधानाचार्या सीमा सिंह एवं शिक्षकों ने माता सरस्वती व बाबू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक और भाषण प्रस्तुत किया और शिक्षकों को उपहार भेंट किया। इस दौरान स्कूल निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने विद्यार्थी जीवन में शिक्षक की भूमिका एवं उनके महत्व के बारे में बताया और सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामना दिया। शिक्षा निदेशक आलोक यादव ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। बिना शिक्षक के हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी शिक्षकों को बधाई दिया। प्रबन्धक समिति के द्वारा शिक्षकों को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण एवं छात्र मौजूद रहे।











