HomeJaunpurJaunpur News: शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

Jaunpur News: शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

  • शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू चौराहे पर लगी शहीद भगत सिंह प्रतिमा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी क्रम में शुक्रवार को विधि-विधान से पूजन के बाद प्रतिमा को पुनःस्थापन एवं भव्य अनावरण किया गया। यह अनावरण नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल, उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रतिमा के पुनः स्थापना से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू कृष्णा जायसवाल, हंस सोनकर, इंद्रसेन सिंह (पूर्व सैनिक), घनश्याम जायसवाल, रवि कुमार, सौरभ तिवारी, अमन सोनकर, आकाश यादव, पवन मौर्य सहित तमाम गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read