Jaunpur News : धर्मापुर ब्लाक में टीबी रोगियों को लिया गया गोद
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने वितरित किया पौष्टिक किट
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा स्थानीय ब्लाक में चिन्हित सभी टीबी रोगियों को गोद लिया गया। उनके द्वारा क्षेत्र के टीबी रोगियों को प्रतिमाह पौष्टिक आहार किट का वितरण भी किया। संकल्प लिया कि इनकी देखरेख की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। इस सम्बन्ध में एक कार्यक्रम का आयोजन मालती देवी शिक्षण संस्थान धर्मापुर ब्लाक पर किया गया।

कार्यक्रम के विषय पर जानकारी देते हुये ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास प्रधानमंत्री भारत सरकार के 2025 तक भारत से क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। प्रत्येक टीबी रोगी को दवाइओ के साथ कुछ पोषण सामग्री की आवश्कता होती है, हम टीबी मरीजों को पोष्टीक सामग्री जैसे-गुड मूंगफली दाना दाल, भुना चना सत्तू, बोर्नबीटा के साथ सोयाबीन उपलब्ध करा रहे हैं। एक माह तक मरीज को देने के बाद हम उसकी मानिटरिंग भी करेगें कि क्या मरीजों की दी जाने वाली पोषण सामग्री का लाभ उन्हें हो रहा है, इसका पता हम मरीजों के वजन बॉडी मास इन्डिकेटर से लगायेंगे। इसकी शुरूआत हमने धर्मापुर ब्लाक से शुरू कर दिया है। ट्रस्ट की संस्थापक दीक्षा सिंह ने बताया कि महामहिम राज्यपाल की मंशानुरुप जनपद में समस्त टीबी रोगियों को गोद देने की प्रक्रिया जारी है।
जनपद में धर्मापुर ब्लाक को टीबी फ्री ब्लाक के लक्ष्य के साथ चुना गया है। हमारा उद्देश्य है कि हम प्रत्येक चिन्हित रोगी को दवाईयों के साथ कुछ पोषण भी उपलब्ध करवा सकें। जिला प्रभारी मीरा अग्रहरी ने बताया कि टीबी रोगियों के स्वास्थ्य पर नजर रखते हुए पौष्टिक आहार किट उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। ट्रस्ट की महासचिव राधिका सिंह ने कहा कि गोद लेने को सामाजिक संस्थाएं स्वयं आगे आ रही हैं जो अच्छी बात है। ट्रस्ट की सचिव कंचन सिंह ने बताया कि एक समय ऐसा था जब घर का कोई सदस्य क्षय रोग से पीड़ित होता था तो परिवार वाले उसको घर से दूर रहने की व्यवस्था करा देते थे। माइक्रोबैक्टीरिया ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया से होने वाली इस बीमारी से मौतों का आंकड़ा अन्य बीमारियों से कहीं अधिक था। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नागेन्द्रनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, उमेश सिंह, नीतेश प्रजापति, विकास प्रजापति, ज्ञानेन्द्र मौर्य, विनोद यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















