HomeLucknowशिक्षा विभाग के शौचालय में जायं तो संक्रमण साथ में जरूर लायें

शिक्षा विभाग के शौचालय में जायं तो संक्रमण साथ में जरूर लायें

शिक्षा विभाग के शौचालय में जायं तो संक्रमण साथ में जरूर लायें

गन्दगी व बदबू से भरे शिक्षा विभाग के शौचालय की नहीं होती सफाई
नारकीय स्थिति में शिक्षा विभाग के शौचालय उपयोग करने को मजबूर
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। योगी सरकार 1.0 में सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत् साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया था परन्तु योगी सरकार 2.0 में महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां ही उड़ा दी गयी। शिक्षा विभाग जो हर महीने साफ-सफाई के सन्दर्भ में विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाता है।

खुद अपनी ही गंदगी को साफ नहीं कर पा रहा है जबकि कोरोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है ऐसे में खतरा और बढ़ जाता है। राजधानी लखनऊ के शिक्षा भवन के शौचालय खुद विभाग की साफ-सफाई अभियान की खिल्ली उड़ा रहे है। जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक सहित अनेक आला अधिकारी यहां प्रतिदिन उपस्थित रहते हैं परन्तु यहां के बदबू और गंदगी से भरे शौचालयों पर किसी की भी नजर नहीं जाती है। बाहर से आने वाले आगंतुक व कर्मचारी अत्यंत मजबूरी में यहां के शौचालयों का प्रयोग करते है, वरना गंदगी के चलते कोई यहां थूकना भी पसंद नहीं करता है। वाश बेसिन पान मसाले की पीक से भरे, यूरिनल के पाट भरे हैं। शौचालय की सफाई हुए तो लगता है। एक सरकार बीत गयी है और दूसरी बार फिर आ गयी परन्तु यहां गंदगी वैसी ही है। गंदगी का आलम तो यह है कि यदि कोई शिक्षा भवन के शौचालय का प्रयोग करता है तो निश्चित तौर पर उसे कोई न कोई संक्रमण अवश्य हो जायेगा। विभाग के अधिकारी तो अपने व्यक्तिगत शौचालयों का प्रयोग कर लेते है परन्तु कर्मचारी व आगंतुक उसी नारकीय स्थिति के शौचालयों का उपयोग करने को मजबूर है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read