HomeJaunpurJaunpur News : सुधीर अध्यक्ष व दिवाकर बने प्राथमिक शिक्षक संघ के...

Jaunpur News : सुधीर अध्यक्ष व दिवाकर बने प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री

Jaunpur News : सुधीर अध्यक्ष व दिवाकर बने प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर के शिक्षक सदन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई बदलापुर की संपन्न हुई। सर्वसम्मति से सुधीर सिंह को अध्यक्ष व दिवाकर दुबे को मंत्री मनोनीत किया गया।

मनोनयन के क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, अनिल सिंह, सुरेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री रमाशंकर सरोज, कोषाध्यक्ष बजरंग बहादुर गुप्त, संगठन मंत्री रवि प्रजापति, गुरदयाल सिंह, दिनेश चंद्र यादव, सुनील मिश्रा, विपुल पाल, रमाकांत चौरसिया, सत्य प्रकाश दुबे, कमलेश भारती को प्रचार मंत्री तथा मनोज यादव को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया।

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने मनोनीत पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दिया। अध्यक्षता कृष्णदेव दुबे व संचालन उमेश दुबे ने किया। इस अवसर पर अनिल पांडेय ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राधेश्याम चौरसिया, कमलेश सिंह, रामकुमार सिंह, डा. ओम प्रकाश गुप्ता, नमिता मिश्रा, रानी सिंह, संजय यादव, राम सिंह, अनवर अब्बास, राकेश पाल आदि लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read