Jaunpur News : पुरातन छात्र सम्मेलन में पुरानी यादों को यादकर भावुक हुए छात्र
बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। सहकारी पीजी कालेज मिहरावाॅ में सोमवार को पुरातन छात्र सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र व छात्राओं ने अपने जीवन के गुजरे पलों को याद किया तथा कालेज की खट्टी व मीठी यादों को सभागार में उपस्थित लोगों के साथ साझा किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान के छात्रों द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रही प्रोफेसर पुष्पा सिंह ने अतिथियों को सुंदर वाक्य की प्रस्तुति करके स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय अनवरत प्रगति की ओर अग्रसर है। संसाधन सीमित था। किसी तरह से काम चलता था। विकट परिस्थितियों में गुरुजनों ने हमें शिक्षा दी और प्रेरित किया। गुरुजनों की प्रेरणा और आशीर्वाद से आज मैं इस काबिल बन पाया हूं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची प्रोफेसर बीना देवी ने कहा कि सहकारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के अध्यापक छात्र व छात्राएं ऊर्जा से भरे हैं। प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन पूर्व छात्रों के साथ भावनात्मक संबंधों को बनाए रखने के लिए किया गया है।
हम सब उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और आगे चलकर नैक भी होगा और संकायों का भी विस्तार होगा। कार्यक्रम में उपस्थित पुरातन छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। प्रोफेसर मुक्ता राज को सर्वोच्च शिक्षक का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संयोजक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, पुरातन छात्र राधेश्याम सिंह, उमाशंकर गुप्त, राम सिंगार यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












