क्रिएटिव स्पार्क कला प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। श्री आर्ट्स टीम द्वारा ललित कला अकादमी लाल बारादरी में क्रिएटिव स्पार्क कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि शशांक अग्रवाल (उपाध्यक्ष कोटक), सीताराम कश्यप (अध्यक्ष ललित कला अकादमी) और कृष्ण दत्त मिश्र (योग गुरु) द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
श्री आर्ट्स टीम की छात्राओं वंदना टण्डन, कनिका शर्मा, सृष्टि सिंह, सजल श्रीवास्तव, रुचि चौहान, माही गुप्ता, कोमल सिंह ने अपने गुरु मोहन मानव को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनकी उपस्थिति में उन्हें इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह प्रदर्शनी 22 अक्टूबर तक चलेगी। आप सभी की उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता के लिए अत्यंत मूल्यवान है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












