HomeJaunpurJaunpur News : पुलिस की सक्रियता से बरामद हुआ चोरी का मोटर

Jaunpur News : पुलिस की सक्रियता से बरामद हुआ चोरी का मोटर

Jaunpur News : पुलिस की सक्रियता से बरामद हुआ चोरी का मोटर

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव निवासी पवन पाल के खेत से चोरी हुआ मोटर सिपाहियों की सक्रियता से बुधवार को बरामद हो गया। मोटर बरामद होने की सूचना पर किसान ने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात उक्त किसान का मोटर उसके खेत से चोरी हो गया जिसकी सूचना पीड़ित किसान द्वारा सरायमोहिऊद्दीनपुर चौकी पर दी गयी थी।

Jaunpur News : ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत

चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी पारसनाथ यादव और कान्सटेबल राहुल मिश्रा ने चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिए। खोजबीन के दौरान पुलिस ने गांव के खेत में रखी गई घास की ढेर से मोटर बरामद कर लिया। मोटर बरामदगी के उपरांत पुलिस सरगर्मी से चोरों की तलाश में जुटी है। मोटर बरामद होने पर जहां किसान ने खुशी जाहिर की। वहीं दोनों आरक्षियों के कार्यशैली की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read