देश भारती स्कूल ने अवनि का मनाया जन्मदिन
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। देश भारती पब्लिक स्कूल धनिया महरी पुल मोहान रोड में पांचवीं कक्षा की छात्रा अवनि का जन्मदिन धूमधाम से मना। इस दौरान प्रबंधक राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेई ने उपहार देकर अवनि को सम्मानित किया। तत्पश्चात अवनि ने सभी बच्चों को टाफियां वितरित कीं। इसके बाद उसने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रबंधक वेदव्रत बाजपेई ने बताया कि विद्यालय में अब तक 4000 से अधिक बच्चों का जन्मदिन मनाया जा चुका है।

विगत 40 वर्षों में 4 हजार से अधिक बच्चों का जन्मदिन मनाना एक उत्कृष्ट एवं उत्प्रेरक कार्य है जो बहुत ही सराहनीय एवं उल्लेखनीय है। उन्होंने बताया कि 4 मई को मेरिटो कान्वेंट स्कूल मायापुरम में नई शाखा का प्रारंभ किया जा रहा है। इस मौके पर तमाम बुद्धिजीवी, साहित्यकार, कवि आदि उपस्थित रहेंगे। अन्त में प्रधानाचार्य सुशीला परिहार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















