HomeJaunpurJaunpur News : ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले...

Jaunpur News : ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डण्डे व ईंट-पत्थर

Jaunpur News : ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डण्डे व ईंट-पत्थर

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद में ठेला लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डण्डे व ईंट-पत्थर चले जिसमें कई लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुसेनाबाद में रविंद्र सोनकर अपना जीवन यापन करने हेतु रोडवेज स्थित बस स्टैंड पर ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसी जगह पर उसके पड़ोसी भी ठेला लगाते हैं।

रविंद्र का ठेला लगाना उनको अच्छा नहीं लगा जिसको लेकर विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्ष से कई लोग पहुंच गये। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी-डण्डे व ईंट-पत्थर चले जिसमें अच्छे लाल व उनकी पत्नी मीना देवी, उनके भाई दीपक बुरी तरीके से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दो को प्राथमिक उपचार कर छोड़ते हुये मीना व दीपक को भर्ती कर लिया गया। पीड़िता के अनुसार इतना कुछ होने के बाद भी उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसको शंका है कि कभी भी उस पर जानलेवा हमला कर दिया जायेगा। ऐसे में पीड़िता परेशानहाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read