Jaunpur News : प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश का हुआ जोरदार स्वागत
963164
Jaunpur News : प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश का हुआ जोरदार स्वागत
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय पर मंगलवार को प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती अस्मिता सेन, सहायक विकास अधिकारी देवेन्द्र सिंह सहित तमाम ब्लाक कर्मियों ने स्वागत किया। उपस्थित लागों ने श्री सिंह को बुकें देते हुये माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान श्री सिंह ने संगठन को लेकर कुछ आवश्यक बातों को भी साझा किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।