Jaunpur News : सीओ शुभम तोदी ने पुलिस पाठशाला में दी जानकारी
963210
Jaunpur News : सीओ शुभम तोदी ने पुलिस पाठशाला में दी जानकारी
बदलापुर, जौनपुर। क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने मंगलवार को बदलापुर थाना क्षेत्र के सल्तनत बहादुर इण्टर कालेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया।
इस मौके पर उपस्थित बच्चों सहित विद्यालय परिवार के बीच उन्होंने वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दिया। साथ ही इससे बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इसी क्रम में बालिकाओं में श्री तोदी ने चाकलेट का वितरण भी किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बेचन सिंह, आलोक श्रीवास्तव प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, सूर्य प्रकाश सिंह, स्वाति सिंह, अमित पाण्डेय महामंत्री जिला अपराध निरोधक कमेटी महराजगंज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्राएं आदि की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।