Jaunpur News : शारीरिक और मानसिक विकास के लिये खेलकूद आवश्यक: आजाद
एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
पंकज बिन्द
महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्रामसभा हिलाली के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान आजाद सिंह के नेतृत्व में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 12 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख पति विनय सिंह पहुंचकर सहयोग के रूप में विद्यालय की बाउण्ड्रीवॉल बनाने को कहा।
कम्पोजिट विद्यालय सेतापुर के प्रधानाध्यापक लाल साहब यादव के नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ। हिलाली प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार शुक्ला ने संपन्न कराया। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रियंका, बालक वर्ग में शिवांश, जूनियर बालिका वर्ग में दीपांशी प्रथम, भटौली शिवानी सेकंड, सेतापुर रंगोली में प्रथम कम्पोजिट विद्यालय सेतापुर, द्वितीय भटौली, तृतीय पर कम्पोजिट विद्यालय हिलाली रहा।
खोखो में प्राथमिक विद्यालय गोठवा प्रथम रहा, द्वितीय पर भटौली, तृतीय स्थान करछुली का रहा। कई प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। जीतने वाले बच्चों को मेडल और ट्राफी प्रधान आजाद सिंह और अध्यापकों द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यापक शेष कुमार यादव, प्रधानाचार्य अजीत यादव, जीतलाल सरोज, शुभम विक्रम सिंह, स्वतंत्र कुमार, जयप्रकाश, योगेश, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार, रविंद्र यादव गोठवा का अहम योगदान रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












