एसडीएम की मदद से परीक्षा केन्द्र पर पहुंची दर्जनों छात्रायें
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। शनिवार की रात करीब 10 बजे के आसपास सडीएम सदर के सीयूजी नम्बर पर अचानक से कॉल आयी। चूंकि पैट की परीक्षा थी इस कारण एसडीएम सदर ने बिना किसी देरी के फोन उठाया। फोन उठते ही एक छात्रा की आवाज आई क्या एसडीएम सदर अंकल बोल रहे हैं तो एसडीएम ने बड़े प्यार से कहा हां बेटा मैं एसडीएम सदर बोल रहा हूं। तो छात्रा ने कहा कि अंकल रोडबेज बस स्टैण्ड सीतापुर पर भीड़ बहुत है। बस नहीं है हम दर्जनों छात्राएं पिछले दो घण्टे से बस का इंतजार कर रहे हैं। बस स्टैण्ड का कोई भी अधिकारी हम लोगों की न तो समस्या पर तरस खा रहा है औन न हमारी मदद कर रहा है।
बस एक ही बात कह रहा है कि जब दिल्ली से बस आयेगी तभी आप परीक्षा देने जा पायेगी। बतायें अंकल हम सभी छात्राएं क्या करें? इस बात पर एसडीएम ने बड़े सुलझे हुए लहजे में कहा कि बेटा आपको इसकी तैयारी पहले करनी थी सात बजकर पचास मिनट पर ट्रेन थी आप क्यों नहीं गये? तब छात्रा ने अपनी दूसरी समस्या बतायी कि आप छात्राओं का करीब बारह लोगों का ग्रुप परीक्षा देने जा रहा था तभी हमारी एक छात्रा के उल्टी होने लगी तो हम लोग अपने साथी को पहले अस्पताल ले गये वहां उसका उपचार करवाया।
डाक्टर अंकल से निवेदन किया तो उन्होंने इंजेक्शन लगाकर बेहतर उपचार किया और मात्र 25 मिनट के अंदर ही हमारी छात्रा साथी को इतना दुरूस्त कर दिया वह परीक्षा स्थल पर पहुंचने के लिये तैयार हो गयी तकलीफ खत्म हो गयी। हम लोग नही चाहते थे कि हमारा एक साथी परीक्षा देने से वंचित रहे इस कारण हम लोगों की ट्रेन छूट गयी। पूरी बात सुनकर समझकर एसडीएम ने कहा अच्छा बेटा रूको अभी मै कुछ देख रहा हूं। इतना कहकर एसडीएम सदर ने फोन काट दिया और अपने अधिकारों का सही दिशा में प्रयोग करते हुए तत्काल अधिकारियेां को सख्त दिशा निेर्देश देने के तुरन्त ठीक दो मिनट बाद उसी नम्बर पर फिर से फोन आया ओैर कहा कि मैंने कह दिया है तीन चार मिनट के अन्दर बस आ रही है अगर न आये तो फिर एक नम्बर दिया और कहा कि इस नम्बर पर बात कर लेना मैंने कह दिया है। बसों का मैनेजेमेण्ट इसी नम्बर से हो रहा है।
छात्राओं की कतार खड़ी थी और गम्भीरता के साथ एसडीएम और छात्रा के बीच हो रही बातों को सभी छात्राएं सुन रही थी तभी पीछे से एयर कण्डीशन यानी एसी बस ने हार्न दिया। छात्रा ने एडीएम द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर को लिख लिया और जैसे ही बस ने हार्न दिया और पता चला कि छात्राओं को परीक्षा स्थल पर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिये एसडीएम के विशेष प्यासों से जनरथ की एसी बस भेजी गयी है।
बस देखते ही सभी छात्राओं ने एसडीएम को धन्यवाद देते हुए कहा थैक्स एसडीएम अंकल बड़े होकर हम छात्राएं भी आप की तरह ही परेशान लोगों की सेवा करेगे। अपने अधिकारों का इस्तेमाल जनता की सुरक्षा और सेवा के लिये ही करेगें यह कहकर दर्जनों छात्राएं बस पर सवार होकर परीक्षा स्थल की ओर कूच कर गयी। इस संवाददाता को इस बात की जानकारी हुई तो संवाददाता ने पता किया तो पता चला कि फोन करने वाली छात्रा कैप्टन चौक पर रहती है रश्मी शुक्ला उसका नाम है और विगत दिवस अपनी साथी छात्राओं के साथ कानपुर में पीईटी की परीक्षा देने जा रही थी। रश्मी शुक्ला ने अपनी काबिलियत की दम पर जहां अपने साथी छात्रा को ठीक कराया। वहीं छूट रही परीक्षा को अपनी काबिलयत और दिमाग के दम पर कवर किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












