HomeJaunpurJaunpur News : खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jaunpur News : खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Jaunpur News : खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर धर्मापुर बाजार स्थित गौरव शिक्षा संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने कबड्डी क्रिकेट कुर्सी दौड़ जलेबी दौड़ गुब्बारा फोड़ना दौड़ एवं गीत के माध्यम से प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में कक्षा 8 एवं 7 के बच्चों के बीच में प्रारंभ हुई।

कक्षा 8 के बच्चों द्वारा 4 विकेट से प्रतियोगिता जीत लिया। कबड्डी प्रतियोगिता कक्षा 7 कुर्सी दौड़ में कक्षा 6 की बालिकाएं जलेबी दौड़ में कक्षा 3 की बालिकाएं गुब्बारा फोड़ना कक्षा 2 के छात्र-छात्राएं दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा एक के बच्चों ने एवं गीत कक्षा 4 और 5 के छात्रों द्वारा प्रस्तुति की गई। छोटे-छोटे बच्चों ने भी नर्सरी से लेकर कक्षा 3 तक के बच्चों ने भी डांस प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त की।

बच्चों का उत्साहवर्धन है विजेता टीम को प्रबंधक लालजी यादव ने स्मृति चिन्ह देखकर सभी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमती उषा शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक राजाराम यादव, मुमताज, महेंद्र यादव, नितिन घोष, रेनू यादव, नुसरत, सपना यादव, नीलम राय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read