HomeJaunpurJaunpur News : विवाहिता ने लगाया ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Jaunpur News : विवाहिता ने लगाया ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Jaunpur News : विवाहिता ने लगाया ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने पीटने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस विवाहिता का मेडिकल मुआयना कराते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।

क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी सीमा पुत्री रामप्रसाद की शादी क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में 2011 में हुई थी शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के रूप में एक लाख रुपए व बाइक की मांग करने लगे जब विवाहिता के मायके वालों ने असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया शनिवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया विवाहिता अपने मायके पहुंचकर आपबीती अपने स्वजनों को बताया। विवाहिता अपने स्वजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने घायल विवाहिता को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read