विशेष लोक अदालत का आयोजन 28 को
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जेबा रऊफ ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मार्गदर्शन में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा कार्यपालक अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सम्पूर्ण उ0प्र0 में मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालान से सम्बन्धित प्रकरणों को निस्तारण किये जाने हेतु 28 नवम्बर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।











