Jaunpur News : सपा कार्यकर्ताओं ने शान्ति मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम स्थानीय कस्बे में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा अध्यक्ष रमेश साहनी के नेतृत्व में शांति मार्च निकालकर सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। शांति मार्च कस्बा के थाना मोड़ से निकाला गया जो पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए पुलिस चौकी के पास पहुंचा।
जहां कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान धर्मापुर ब्लाक प्रमुख पति ओमप्रकाश यादव मुन्ना, श्याम बिहारी यादव, अतीकुर्रहमान, फौजी अनिल यादव, तौफीक अहमद, सुजीत जायसवाल, अजय प्रजापति, अखिलेश यादव, बड़ेलाल यादव, सुहेल अंसारी, प्रियांशु साहू, फुले अंसारी, विकास सोनकर, रामा यादव, निखिल सेठ बंटी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












