Jaunpur News : सपा प्रदेश सचिव ने टूटी सड़क की मरम्मत कराने के लिये निदेशक को लिखा पत्र
धर्मापुर, जौनपुर। शहर के प्रमुख मार्ग पर गड्ढों से राहत देने के लिए सड़क निर्माण भले ही किया जा रहा हो लेकिन जौनपुर से केराकत तहसील को जोड़ने वाले मार्ग गड्ढे होने से वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल में चलना मुश्किल हो रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। चालकों को धूल से दिखाई न देने पर दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व धर्मापुर क्षेत्र के उत्तरगावां निवासी विवेक रंजन यादव ने परियोजना निदेशक नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया वाराणासी को पत्र सौंपा। उन्होंने जौनपुर मुख्यालय से केराकत तहसील को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर धर्मापुर बाजार में टूटी सड़क का मरम्मत कराने की मांग किया। साथ ही कहा जौनपुर-केराकत मार्ग स्थित धर्मापुर बाजार में सड़क खस्ता हो चुकी है। गड्ढे हो चुके हैं। 4 पहिया वाहन तो दूर, दो पहिया का चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क की उड़ती धूल से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। श्वांस व एलर्जी के रोगियों को परेशानी हो रही है। सड़क पर गड्ढे व धूल से वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता है। यह प्रमुुख मार्ग जौनपुर-केराकत की ओर से शहर में प्रवेश करने के लिए अधिकांश वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। साथ ही जिले के अधिकांश गांव के किसान भी अपनी उपज मंडी इसी मार्ग से आते हैं। ऐसे में यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रतिदिन लगभग हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। धर्मापुर बाजार के मुख्य सड़क पर उड़ रही धूल आंखों व अन्य बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करायी जाय जिससे यातायात सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि परियोजना निदेशक द्वारा आश्वासन मिला कि जल्द ही उक्त जर्जर सड़क की समस्या का समाधान किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















