HomeJaunpurJaunpur News : चोरी की स्कार्पियो व टावर की 28 बैटरी के...

Jaunpur News : चोरी की स्कार्पियो व टावर की 28 बैटरी के साथ आठ चोर गिरफ्तार

Jaunpur News : चोरी की स्कार्पियो व टावर की 28 बैटरी के साथ आठ चोर गिरफ्तार

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेलाव घाट पुल के पास मंगलवार को पुलिस ने चोरी की स्कार्पियो व टावर की 28 बैटरी तथा नगदी के साथ आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस गैंग के पीछे कई दिनों से लगी हुई थी। मालूम हो कि क्षेत्र में गश्त के दौरान जिले में हुई मोबाइल कम्पनियों के टावर से काफी दिनों से हुई चोरी को लेकर पुलिस तथा स्वाट टीम चोरी की घटना के तह तक पहुंचने के फिराक में थी तभी थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को सूचना मिली के गोमती नदी के बेलाव घाट पुल के नीचे एक काली रंग की स्कार्पियो में मोबाइल टावर की बैटरी सहित कुछ लोग मौजूद हैं।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी, सर्विलांस प्रभारी रामजनम यादव के संयुक्त नेतृत्व में तत्काल चार टीम बनाकर उक्त स्थान पर घेराबन्दी की गयी। पुलिस ने मौके पर स्कार्पियो, 28 बैटरी, 1 तमंचा, 2 कारतूस, 15 हजार रुपये नगद बरामद करते हुये 8 चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में शिवम नाविक पुत्र स्व. रामानन्द, अरविंद निषाद पुत्र महेन्द्र निषाद, सुजीत निषाद उर्फ सुशील पुत्र राजेन्द्र निषाद, अनिल निषाद पुत्र राम अवतार निषाद, सुनील निषाद पुत्र स्व. वंशराज निषाद, बेचन निषाद पुत्र उमाकांत निषाद, राजेश उर्फ जोखन निषाद पुत्र भुल्लन निषाद निवासी मोहद्दीनपुर तथा रामनरेश पुत्र मनीराम चौधरी निवासी चिनचिनी थाना वानगांव जिला पालघर महाराष्ट्र हैं। सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर सभी को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read