सपा पीडीए के बल पर सबकी हिस्सेदारी की कर रही बात: तूफानी
पार्टी कार्यालय पर सपाजनों ने मनायी कांशीराम की जयन्ती
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर सपाजनों ने मान्यवर कांशीराम की जयंती नीरज पहलवान की अध्यक्षता में मनाई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बसपा छोड़कर सपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि जो सपना नेता जी व मान्यवर साहब ने देखा है, उस सपने को पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव अपने संघर्ष व संविधान के बल पर पूरा करेंगे। कांशीराम ने कहा था कि वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा कि नीति पर समाजवादी पार्टी आज पीडीए के बल पर सबकी हिस्सेदारी बात कर रही है।
वहीं नीरज पहलवान ने कहा कि मनुवाद की छाती पर बिरसा, फुले व अम्बेडकर जी का नारा बुलंद करने की जरूरत है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, श्रीकांत निराला, सत्य नारायन, भगवती सरोज, आजाद कुरैशी, संजय राजभर समेत भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पावन मंडल ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










