संस्कृत महाविद्यालय गुतवन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सम्पन्न
तेजस टूडे सं.
रामनगर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित आदर्श श्री वासुदेव संस्कृत महाविद्यालय गुतवन के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर 7 मार्च से प्रारंभ होकर 13 मार्च को सम्पन्न हुआ। समापन दिवस के रूप में स्वयंसेवकों ने अपने दैनिक कार्यों को करते हुये गोद लिये ग्राम सिहोरा गुतवन (गोतमेश्वर महादेव मंदिर) भ्रमण के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को साफ सफाई एवं साक्षरता आदि के बारे मे बातें बताईं। साथ ही बौद्धिक सत्र में आये विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह एवं मुख्य अतिथि आमोद सिंह जिला पंचायत सदस्य ने अपने वक्तव्य में सभी स्वयंसेवकों के कार्यों एवं अनुशासित रूप से शिविर में प्रतिभाग करने की सराहना किया। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना निश्चित रूप से भारत सरकार की एक अनोखी योजना है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी पवन तिवारी अतिथियों का सम्मान किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता जितेंद्र सिंह ने शिविर में आये अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










