HomeJaunpurJAUNPUR NEWS: सपाईयों ने जयप्रकाश नारायण की मनायी जयन्ती

JAUNPUR NEWS: सपाईयों ने जयप्रकाश नारायण की मनायी जयन्ती

जौनपुर। शहर के अलफस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में लोकबंधु जयप्रकाश नारायण की जयन्ती पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया। पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने उनके जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण का नाम एक मजबूत भारतीय राजनीतिक नेता, स्वत्रंत्रता सेनानी, विचारक, समाजसेवी और आंदोलनकारी के रूप में रहे। उनकी सेवा भावना, त्याग, तपस्या से प्रभावित होकर जन मानस उन्हें लोक नायक भी कहते थे। उन्होंने 5 जून 1975 को सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किया था और कहा था कि इस देश से भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकती है इसलिए सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दिया जाये और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए सम्पूर्ण क्रांति की आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुए डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि स्व. जयप्रकाश नारायण जीवनभर देश सेवा के खातिर कई बार जेल गये लेकिन कभी अपने स्वभिमान से समझौता नहीं किया। गोष्ठी में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, हीरालाल विश्कर्मा, श्रवण जायसवाल, राजेन्द्र टाइगर, इरशाद मंसूरी, श्याम बहादुर पाल, दीपचंद राम, सुशील दूबे, दिनेश फौजी, अखिलेश यादव, अनिल दूबे, कमाल आजमी, अन्नपूर्णा देवांशी, धर्मेंद्र सोनकर, हरिचंद प्रभाकर, लक्ष्मी शंकर यादव आदि मौजूद रहे। संचालन नि. महासचिव अखण्ड प्रताप यादव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read