उद्यमिता विद्यापीठ में मनाया गया समग्र क्रान्ति के पुरोधा जय प्रकाश का 121वीं जयन्ती
963148
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट में समग क्रांति प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 121 वीं जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उद्यमिता विद्यापीठ के संयोजक मनोज सैनी एवं डीआरआई की आयुर्वेद सदन एवं शोध शाला के प्रभारी डा. मनोज त्रिपाठी ने सर्वप्रथम लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ किया गया। इसके बाद खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के प्रशिक्षणार्थियों एवं स्वावलंबन केन्द्र से आए बंधु भगनियों सहित उद्यमिता विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पार्चन किया गया।
इस अवसर पर डीआरआई की शोध शाला के प्रभारी डा. मनोज त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन हमारे देश का ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन देश की महान दो विभूतियों का जन्म हुआ है। जिनमें एक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जिन्होंने समग्र क्रान्ति का आह्वान किया था। देश के प्रजातंत्र को बचाने के लिए उन्होंने जिस तरह युवा तरुणाई को शंखनाद किया था। वह इतिहास के पन्नों में अविस्मरणीय है। नानाजी के अनुसार भी जे.पी. भारत की गौरवमयी सांस्कृतिक धरोहर के सशक्त प्रहरी थे। आज ऐसे दोनों महापुरुषों का जयंती पर्व है। एक नाम जो किसी के आगे नहीं झुका, वह है लोकनायक जयप्रकाश। आजादी के पहले और बाद जेपी आजीवन भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए लड़ते रहे। अन्याय के खिलाफ आजाद भारत के सबसे बड़े जनांदोलन के प्रतीक पुरुष रहे जेपी ने सत्ता की कुर्सी से दूर रहकर भी जो अलख जगाई, वह आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
उद्यमिता विद्यापीठ के संयोजक मनोज सैनी ने कहा कि आज 11 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश जी की जयंती के साथ राष्ट्रॠषि नानाजी देशमुख का भी जन्मदिन है। दोनों महापुरुषों का जीवन और योगदान समाज जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है।
इस दौरान खादी ग्रामोद्योग आयोग के प्रशिक्षक रामदत्त पांडे एवं रमाशंकर शुक्ल ने संचालन करते हुये कहा कि नानाजी का जन्म भी शरद पूर्णिमा के दिन 11 अक्टूबर को हुआ था। नानाजी जेपी के बड़े निकट साथी थे। पटना में लोकनायक जेपी पर प्राणघातक हमला किया गया था। नानाजी ने वो हमला अपने ऊपर ले लिया। इस हमले में नानाजी को काफी चोटें आईं लेकिन वह जेपी को बचाने में कामयाब रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।