HomeJaunpurJaunpur News : समाजसेवी अजीत की रंग लायी मेहनत

Jaunpur News : समाजसेवी अजीत की रंग लायी मेहनत

Jaunpur News : समाजसेवी अजीत की रंग लायी मेहनत

डोभी रेलवे स्टेशन पर रूकेंगी सुहेलदेव, कटरा एक्सप्रेस, खुलेगा टिकट आरक्षण केन्द्रः सांसद
मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने रेलमंत्री मिल सौंपा मांग पत्र
विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित डोभी रेलवे स्टेशन पर महाराजा सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस व माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस साप्ताहिक का ठहराव होने के साथ ही टिकट आरक्षण केंद्र अतिशीघ्र खोला जाएगा। इसका आश्वासन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बीपी सरोज को मांग पत्रक देने दौरान गुरुवार को दिया। बता दें कि डोभी स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव होता था लेकिन विगत 30 मार्च से इसका ठहराव बंद कर दिया गया।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आन रेकार्ड इसका ठहराव डोभी स्टेशन पर नहीं था जिसकी शिकायत किसी ने विभाग में कर दी थी जिसके कारण बंद कर दिया गया। ठहराव बंद होने से क्षेत्रीय लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसको संज्ञान लेते हुए समाजसेवी अजीत सिंह ने 11 सौ लोगों के हस्ताक्षरित ज्ञापन सांसद बी पी सरोज को सौंपा जिसमें डोभी स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस, गाजीपुर से कटरा जानेवाली माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही टिकट आरक्षण केंद्र खोले जाने की मांग सम्मिलित थीं।
क्षेत्रवासियों के सप्ताह भर की कड़ी मेहनत लायी रंगः अजीत
रेलमंत्री से सांसद के मुलाकात व डोभी रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपने की खबर जैसे ही टेनीफोनिक और व्हाट्सएप के माध्यम से समाजसेवी अजीत सिंह के पास पहुंची तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। तत्काल क्षेत्रीय लोगों के साथ डोभी स्टेशन पर पहुंच रेलमंत्री व सांसद के जिंदाबाद के नारे लगाए गए। श्री सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों के हफ्तों भर के कड़ी मेहनत लाई रंग। क्षेत्रवासी सांसद के इस पहल की सराहना करते हैं, क्योंकि मात्र हफ्तों भर में ही हमारी मांगों को सांसद ने रेलमंत्री तक पहुंचाने का जो कार्य किए हैं, वह सराहनीय योग्य है।
डोभी स्टेशन पर ठहराव व आरक्षण टिकट केन्द्र की जल्द होगी व्यवस्थाः सांसद
हफ्तों भर से डोभी रेलवे स्टेशन पर उठ रही मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए बुधवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया। रेल मंत्री से डोभी के इतिहास के बारे में अवगत कराया गया मांगपत्र की गंभीरता को देखते हुए रेल मंत्री ने मामले को संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस मामले पर अतिशीघ्र अमल होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read