Jaunpur News : शाहगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण तथा मुझ प्र0नि0 शाहगंज के कुशल मार्गदर्शन में धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र रियाजुदीन निवासी उसरहटा थाना शाहगंज को क्षेत्र के उसरहटा रेलवे क्रासिंग थाना शाहगंज से उ0नि0 इसरार अहमद खान ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 इसरार अहमद खान, आरक्षी अमित यादव, अभिषेक कुमार थाना शाहगंज शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





