HomeJaunpurJaunpur News : राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम मुकदमों का हो निस्तारण

Jaunpur News : राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम मुकदमों का हो निस्तारण

Jaunpur News : राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम मुकदमों का हो निस्तारण

जौनपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 11 दिसंबर को संपन्न होगी। इस संबंध में मातापुर स्थित एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल में जज मनोज सिंह गौतम, सचिव शिवानी रावत एवं अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव द्वारा एक्सीडेंट क्लेम के मुकदमों के अधिकतम निस्तारण पर बल दिया गया।

श्री गौतम ने कहा कि लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण से दोनों पक्षों को लाभ होता है और पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिलता है जो लोक अदालत के गठन के उद्देश्य की पूर्ति करता है। विलंबित न्याय न्याय न मिलने के समान है। बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं से भी कहा गया कि वह कंपनी में बात करके अधिवक्ताओं के प्रस्ताव को वहां पहुंचाएं तथा प्रयास करें कि अधिकतम मुकदमों का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, निलेश निषाद, अवधेश यादव, सोभनाथ यादव, ईश्वर यादव, निलेश यादव, राणा सिंह, केके शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read