HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई में सात दिवसीय शिविर का...

JAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई में सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

JAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई में सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

सामाजिक सेवा के उच्च स्तर पर जायं स्वयंसेवक: प्रो. राजेश
विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्विद्यालय के समन्वयक एवं राष्ट्रीय पी0 जी0 कॉलेज जुलाई में कला संकाय के डीन प्रो. राजेश कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को सात दिवसीय शिविर में किए गये कार्यों को आजीवन करने के प्रति संकल्पित रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में स्वयंसेवकों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मिथिलेश पांडेय ने कहा कि देश के अमृत काल में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है और आपको इस अमृत काल में देश के विकास में आगे बढ़ते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी निभाते हुए एक सामाजिक रूप से स्वस्थ समाज का भी निर्माण करना है।

वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 तेज प्रताप सिंह और कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 प्रशांत सिंह ने स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई कि वह आगे भी राष्ट्र के विकास में अपनी सामाजिक भूमिका के कार्तब्यों का पालन आजीवन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 राकेश चौधरी ने किया।

इस अवसर पर डॉ0 विजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, डॉ0 अमित गुप्ता, डॉ0 दिलीप सिंह, डॉ0 इंद्रजीत सिंह, डॉ0 मंजुलिका यादव, डॉ0 नीरज दूबे, डॉ0 विटर, डॉ0 विनोद सिंह, गुंजा गौड़, डॉ0 बालाजी, डॉ0 अजय सिंह, विपुल यादव, डॉ0 सच्चिदानंद पांडेय, रवि सिंह हुडा, डॉ0 अंसार खां, महाविद्यालय के छात्र छात्राओं समेत प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read