Jaunpur News : पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Jaunpur News : पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांधी स्मारक पी.जी. कालेज समोधपुर के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत प्रबन्धक हृदय प्रसाद सिंह एवं प्राचार्य प्रो. बी.के. निर्मल के संरक्षकत्व में पर्यावरण संरक्षण विषय पर कालेज के बी.एड. छात्राध्यापकों एवम एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। बी.एड. छात्राध्यापक बृजेश तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता पर प्राचीन से लेकर आधुनिक काल तक पर प्रकाश डालते हुये तमाम सहभागी तत्वों को धर्म से जोड़कर संरक्षित करने के विषय में बताया।
शिवम सिंह ने पर्यावरण के सरंक्षण पर आधुनिक से लेकर रोजगार तक को जोड़कर चर्चा की। इसी क्रम में जया श्रीवास्तव, शिखा सिंह, आशुतोष सिंह आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो. रमेश चंद्र सिंह ने पर्यावरण को जीवन की धरोहर बताया। इसी क्रम में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डा. इन्द्र बहादुर सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सारे विषयो को राष्ट्र की धरोहर एवं राष्ट्र चेतना से जोड़कर पूरे संगोष्ठी का समृद्ध संचालन किया। इस अवसर पर डा. आलोक प्रताप सिंह, डा. नीलमणि सिंह, डा. लालमणि प्रजापति, डा. नीलू सिंह, जितेन्द्र सिंह, विकास यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।