Jaunpur News : पूमाशि संघ करंजाकला के महेन्द्र अध्यक्ष व डा. वंदना मंत्री निर्वाचित
Jaunpur News : पूमाशि संघ करंजाकला के महेन्द्र अध्यक्ष व डा. वंदना मंत्री निर्वाचित
अजय विश्वकर्मा
करंजाकला, जौनपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक करंजाकला का निर्वाचन पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजी बाजार में चुनाव अधिकारी विष्णुशंकर सिंह एवं पर्यवेक्षक शैलेष चतुर्वेदी की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह द्वारा की गयी। प्रत्येक पद के सापेक्ष मात्र 1 नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
चुनाव में महेंद्र गौतम अध्यक्ष, डा. वंदना सरकार मंत्री, संजय दूबे कोषाध्यक्ष, प्रवीण मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष चंद सिंह उपाध्यक्ष, दिवा रानी उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रताप उपाध्यक्ष, मधु सिंह उपाध्यक्ष, रामलगन उपाध्यक्ष, साधना देवी संगठन मंत्री, उषा श्रीवास्तव संगठन मंत्री, साहब लाल संगठन मंत्री, नीतू सिंह संगठन मंत्री, लालचंद आडिटर संरक्षक अशोक कुमार और सतीश चंद मौर्य चुने गये। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, अच्छे लाल चौधरी, संरक्षक सत्य प्रकाश पाण्डेय, प्रदेश संयुक्त मंत्री मंजू पाण्डेय, डा. संतोष तिवारी, मनीष सोमवंशी, अनुपम श्रीवास्तव, राजेश यादव, संजय बेनवंशी, अजय गौतम, शंकर प्रताप सिंह, रामधारी, राजेश गौतम, अरविंद कुमार, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार, प्रीति मौर्या, सुनील गौतम, ओम प्रकाश, प्रमोद कुमार, संजय गौतम, मो. इमरान, मो. तनवीर अहमद आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. संजय सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।