HomeJaunpurJaunpur News : शाहगंज में धूमधाम से हुआ सावन महोत्सव का आयोजन

Jaunpur News : शाहगंज में धूमधाम से हुआ सावन महोत्सव का आयोजन

Jaunpur News : शाहगंज में धूमधाम से हुआ सावन महोत्सव का आयोजन

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा शिव-पार्वती का रूप धारण किया गया था जो आकर्षण का केन्द्र रहा। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। शिव के रूप में ओजस दुबे, आद्विक अग्रहरि, पार्वती के रूप में लावण्या अग्रहरि, वान्या अग्रहरि, वेदिका जायसवाल, अमायरा जायसवाल ने मनमोहक छवि प्रस्तुत की।

इस मौके पर प्रबंधक डा. राजकुमार मिश्र ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए। निदेशक दिवाकर मिश्र ने हिन्दू धर्म में श्रावण मास का महत्व बताया। साथ ही उपस्थित अभिभावकों सहित स्टाफ को सावन में पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डा. अनामिका मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर सिमरन अग्रहरि, रागिनी यादव, प्रतिमा जायसवाल, मंजू, अजय, मुलायम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read