Jaunpur News : महासमिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर अनिल अस्थाना का हुआ स्वागत
963184
Jaunpur News : महासमिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर अनिल अस्थाना का हुआ स्वागत
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नवचयनित अध्यक्ष अनिल अस्थाना का सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत श्री रासमण्डल दुर्गा पूजनोत्सव समिति जौनपुर द्वारा नगर के रासमण्डल स्थित श्री जगन्नाथ धाम में किया गया। बता दें कि श्री अस्थाना श्री रासमण्डल दुर्गा पूजनोत्सव समिति के संयोजक हैं।
उन्हें नयी जिम्मेदारी मिलने पर संस्था परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। समिति से जुड़े सभी लोगों ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, आशीष यादव, भरत कपूर, संदीप श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, महेश जायसवाल, स्वयं यादव, सौरभ यादव, आलोक वैश्य, गणेश अस्थाना, मृत्युंजय राय, शिवम, कृष्णा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।