भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के विरुद्ध सत्याग्रह आन्दोलन 1929वें दिन भी जारी
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1929वें दिन भी अनवरत जारी रहा। 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा उठाया जा रहा है। इस दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गयी। इस अवसर पर राम नगीना यादव, राम बहाल यादव, नन्द लाल रावत, सजन यादव, उदय प्रताप सिंह, डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, विजय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय, बसन्त लाल मौर्य, नरेन्द्र गिरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।











