HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सतीश ने ग्रहण किया जिला शासकीय अधिवक्ता का कार्यभार

JAUNPUR NEWS : सतीश ने ग्रहण किया जिला शासकीय अधिवक्ता का कार्यभार

JAUNPUR NEWS : सतीश ने ग्रहण किया जिला शासकीय अधिवक्ता का कार्यभार

जौनपुर। जिलाधिकारी के आदेश से राजकीय कार्य एवं जनहित में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के रिक्त पद पर एडीजीसी फौजदारी सतीश पांडेय को शासनादेश में दी गई व्यवस्था के तहत प्रभार दिया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश के अनुक्रम में राम अक्षयबर चौहान अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने श्री पांडेय को निर्देश दिया कि वह जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।

उन्होंने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते ही बधाइयों का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर एवं व्यक्तिगत रूप से अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। आदेश की कॉपी जिला जज, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को भेजी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read