HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार—प्रसार के लिये प्रचार वाहन...

JAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार—प्रसार के लिये प्रचार वाहन रवाना

JAUNPUR NEWS : राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार—प्रसार के लिये प्रचार वाहन रवाना

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे प्रशांत कुमार एवं भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 21 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से संबंधित मामलों में ऋणियों को राहत प्रदान करने के संबंध में चर्चा हुई।

सचिव श्री कुमार ने अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की बात कही। बैंक लोन लेने वालों को छूट प्रदान करते हुए उनके द्वारा ऋण अदा करने पर राहत देने की बात कही गई। इसके पश्चात सचिव प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाते हुए प्रचार वाहन रवाना किया जो जिले में चक्रमण करते हुए बैंक व लोक अदालत से संबंधित जानकारी देगा।

इस अवसर पर स्टेट बैंक के आर्यन आनंद सिंह, चीफ मैनेजर क्रेडिट श्रवण अग्रवाल, चीफ मैनेजर एनपीए हेमपाल, बैंक के अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव, लोक अदालत पीठ के सदस्य अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, सुजीत निषाद, निलेश निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read