HomeJaunpurJaunpur News : सारंग जी ने कायस्थ समाज को दी है नयी...

Jaunpur News : सारंग जी ने कायस्थ समाज को दी है नयी ऊंचाईः रवि श्रीवास्तव

Jaunpur News : सारंग जी ने कायस्थ समाज को दी है नयी ऊंचाईः रवि श्रीवास्तव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव एडवोकेट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद राज्यसभा एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंग की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि श्री सारंग ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की स्थापना करते हुए उसका भी विस्तार किया है।

इतना ही नहीं, कायस्थ समाज को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया। उनकी सोच सदैव समाज के उत्थान के लिए ही रही। वह एक कुशल संगठक, योग्य प्रशासक, लेखक, चिंतक, पत्रकार, कवि व समाजसेवक थे। समाज में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए समाज ने उन्हें कायस्थ रत्न की उपाधि से सम्मानित किया था। इस अवसर पर तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read