JAUNPUR NEWS : सपाजनों ने कार्यालय पर मनायी महर्षि वाल्मीकि की जयंती
अजय पाण्डेय
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल की अध्ययता में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम मनायी गयी। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस मौके पर डा. पाल ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि का नाम रत्नाकर था। उनका पालन जंगल में रहने वाली भील जाति में हुआ था जिस कारण उन्होंने भीलों की पंरपरा को अपनाया और आजीविका के लिए डाकू बन गये। अपने परिवार के पालन पोषण के लिए राहगीरों को लुटते थे एवं जरूरत होने पर मार भी देते थे। इस प्रकार वे दिन—प्रतिदिन अपने पापों का घड़ा भर रहे थे। एक दिन उनके जंगल से नारद मुनि निकल रहे थे। उन्हें देख रत्नाकर ने उन्हें बंदी बना लिया। नारद मुनि ने उसे सवाल किया कि तुम ऐसा पाप क्यों कर हो?
रत्नाकर ने जवाब दिया कि अपने व परिवार की जीवन यापन के लिये। तब नारद मुनि ने पूछा कि जिस परिवार के लिए तुम ये पाप कर रहे हो, क्या वह परिवार तुम्हारे पापों की फल का भी वहन करेगा? रत्नाकर ने जोश के साथ कहा— बिल्कुल करेगा। मेरा परिवार मेरे साथ सदैव खड़ा रहेगा। नारद मुनि ने कहा कि एक बार तुम अपने परिवार से पूछ लो। अगर वह हां कहेंगे तो मैं तुम्हें अपना धन दे दूंगा। रत्नाकर ने अपने सभी परिजनों एवं मित्रों से पूछा लेकिन किसी ने इस बात पर हामी नहीं भरी। इस बात का रत्नाकर पर गहरा आघात पहुंचा और उन्होंने दुराचारी के उस मार्ग छोड़ तप का मार्ग चुना एवं कई वर्षों तक ध्यान एवं तपस्या की जिसके फलस्वरूप उन्हें महर्षि वाल्मीकि का नाम एवं ज्ञान की प्राप्ति हुई। उन्होंने संस्कृत भाषा में रामायण महाग्रंथ की रचना की इस प्रकार जीवन की एक घटना ने डाकू रत्नाकर को महर्षि वाल्मीकि बना दिया। इस अवसर पर राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, हीरा लाल विश्वर्मा, इरशाद मंसूरी, मेवा लाल गौतम, अजमत अली, अनिल दूबे, अखिलेश यादव, रामू मौर्या, विरेन्द्र यादव, प्रवीण सरोज, हरिश्चंद प्रभाकर, तारा त्रिपाठी, अन्नू देववंशी, मुकेश यादव, अब्बूशाद आदि उपस्थित रहे। संचालन अखण्ड प्रताप यादव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















