HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित हुये जनपद के...

JAUNPUR NEWS : बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित हुये जनपद के 8 उत्कृष्ट शिक्षक

JAUNPUR NEWS : बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित हुये जनपद के 8 उत्कृष्ट शिक्षक

अलीगढ़ के हैबिटेट सेण्टर में हुआ राज्यस्तरीय सम्मान समारोह
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने टीम मिशन शिक्षण संवाद एवं बेसिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में जौनपुर के 8 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। टीम मिशन शिक्षण संवाद जौनपुर के संयोजक राजेश उपाध्याय ने बताया कि दो दिवसीय 26 एवं 27 अक्टूबर को राज्यस्तरीय निपुण कार्यशाला में प्रदेश भर से चयनित शिक्षकों ने प्रतिभाग किया और अपने विद्यालयों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं नवाचारों को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया। बेसिक शिक्षा मंत्री एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ डा. राकेश सिंह ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने गए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापक अमित सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश सिंह के डायट प्राचार्य के रूप में जनपद जौनपुर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है तथा एक दूसरे से कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होता है। सम्मानित होने वालों में डॉ अखिलेश सिंह एसआरजी, अमित सिंह प्रधानाध्यापक ताहिरपुर सिकरारा, प्रशांत मिश्र एआरपी, उपेन्द्रनाथ उपाध्याय, सहायक अध्यापक पीएस देवापट्टी बदलापुर बदलापुर, शिवम सिंह सहायक अध्यापक पीएस लखेशर सिकरारा, मिहिर यादव सीएस पांडेपुर मुंगराबादशाहपुर, कृष्णानंद पासवान सहायक अध्यापक सीएस जहीरूद्दीनपुर सुईथाकला, राजेश उपाध्याय प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बेलौना कला बरसठी हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read