HomeJaunpurJaunpur News : संघ नगर इकाई ने मनाया विजयदशमी का उत्सव

Jaunpur News : संघ नगर इकाई ने मनाया विजयदशमी का उत्सव

Jaunpur News : संघ नगर इकाई ने मनाया विजयदशमी का उत्सव

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई द्वारा विजयदशमी का उत्सव नगरके टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में मना जहां क्षेत्र कार्यवाह वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि संघ 97 वर्षाें से इस उत्सव को मना रहा है। आज ही के दिन 1925 में संघ की स्थापना डा. हेडगेवार जी ने किया था। इसी दिन धर्म की विजय हुई थी। संघ के इस उत्सव में हम शस्त्र की पूजा करते है। संघ सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकजुट, भाईचारा एवं पुरातन संस्कृति को बनाये रखने के लिये उत्सव का आयोजन करता है। भगवान श्रीराम ने सम्पूर्ण समाज को बिना भेदभाव के एकत्रित किया और समाज को समरस बनाया। संघ भी उन्हीं आदर्शाें पर चल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अरुण कुमार ने किया जिन्होंने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुये प्रभु श्रीराम के आदर्शाें को अनुसरण करने की जरूरत बतायी। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से सर संघचालक डा. मोहन भागवत द्वारा नागपुर के विजयदशमी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह, नगर संघचालक धर्मवीर मोदनवाल, जिला प्रचारक रजत जी, जिला कार्यवाह रजनीश जी, रविन्द्र जी, नगर प्रचारक आलोक जी, नगर कार्यवाह राजीव जी, अमित निगम, संतोष उपाध्याय, नीरज सिंह, पंकज जायवाल सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अन्त में अजय जिला प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read