HomeJaunpurजौनपुर में गगनचुम्बी जयघोष के साथ दुर्गा प्रतिमाएं शक्ति कुण्ड में विसर्जित

जौनपुर में गगनचुम्बी जयघोष के साथ दुर्गा प्रतिमाएं शक्ति कुण्ड में विसर्जित

जौनपुर में गगनचुम्बी जयघोष के साथ दुर्गा प्रतिमाएं शक्ति कुण्ड में विसर्जित

भक्ति गीतों पर जमकर थिरके भक्तगण, आकर्षण का केन्द्र बन रहीं झाकियां
जौनपुर। मंगलवार को रुक-रुक कर हो रही तेज वर्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारम्भ हुआ जो शाम देर रात तक समाप्त हुआ। इस दौरान जय माता दी जैसे जयघोष से पूरा वातावरण देवीमय रहा। इसके पहले श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव व शोभायात्रा का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने अहियापुर पर पूजन के उपरान्त हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

पूरी रात शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग पर चलती रही जो विसर्जन घाट नखास पहुंचकर गोमती तट पर बनाये गये शक्ति कुण्ड में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान पूरे शहर में विद्युत सजावट के साथ आकर्षक झांकियां व मनमोहक लाग भी निकाली गयीं जो शोभायात्रा का खूबसूरत अंग रहा। महासमिति से जुड़े लोग चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ तैनात रहे। तेज खराब मौसम के बावजूद भी लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा, तभी तो इस मौसम में भी विसर्जन देखने के लिये शाही व सद्भावना पुल पर हुजूम उमड़ा रहा।

लगभग 200 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ जहां अध्यक्ष अनिल अस्थाना व महासचिव राहुल पाठक के साथ पूरी प्रबंधकारिणी जुटी रही। 2 वर्षों की वैश्विक महामारी से उबरने के बाद इस बार लोगों में मेले में शामिल होने में गजब का उत्साह दिखायी पड़ा। कार्यक्रम का संचालन राजदेव यादव व हर्षित गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मेले में आये लोगों प्रति आभार अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर संरक्षक इन्दूभान सिंह, शोभनाथ आर्य, श्रीकांत माहेश्वरी, विन्ध्याचल सिंह, अतुल मिश्रा, संतोष सिंह, निखिलेश सिंह, विशेष सदस्य राधेकृष्ण ओझा, मोती लाल यादव, शशांक सिंह, नीरज सिंह, उपाध्यक्ष मनीष देव, डा. विजय रघुवंशी, राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल, अमित गुप्ता, श्रीपाल यादव, विजय गुप्ता, लालचन्द्र निषाद, रोहित निषाद, रतनदीप निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read