Jaunpur News : एसडीएम के निर्देश पर 5 दुकानों से लिये गये नमूने
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। होली को देखते हुये आम जनमानस में खाद्य पदार्थों के मिलावटी को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम द्वारा बाजार में खाद्य सामग्री का दुकानों से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

टीम में संतोष दुबे, सुनील द्विवेदी, डा. तूलिका शर्मा व राजेंद्र कुमार शामिल रहे। टीम ने होली के मद्देनजर दुकानों में औचक निरीक्षण कर नमूने को संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














