दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 घायल, जानिए क्या था मामला
मछलीशहर, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियापुर में मजदूरी का पैसा मांगने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुल 5 लोग घायल हो गए।
बलियापुर निवासी सोनू राज व राजू पेशे से मिस्त्री के काम का ठेकेदार है। राजू ने बताया कि गुरुवार सुबह वह सोनू से मजदूरा का बकाया पैसा मांगने गए थे। तभी मामूली सी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से कई लोग इकट्ठा हो गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष से सोनू गौतम, बजरंगी गौतम तथा दूसरे पक्ष से शीला देवी, सूरज व राजू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














