Jaunpur News : सपाजनों ने महर्षि कश्यप व निषादराज गुह्य की मनायी जयंती
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को महर्षि कश्यप व निषादराज गुह्य की जयंती जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर लाल बहादुर यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके महान व्यक्तित्व की बारे में बताया।

साथ ही कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व ने देश में एकता एवं अखंडता को बनाने तथा आपस में एक-दूसरे के साथ रहने का संदेश देता है। समाज में कुरीतियों को खत्म करने का संदेश देता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खान, महेन्द्र यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, अनवारुल हक, आशा राम यादव, इरशाद मंसूरी, अलमास सिद्दीकी, विकास यादव, लाल मोहम्मद राइनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















