HomeJaunpurJaunpur News : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने नये मतदाता युवतियों को किया...

Jaunpur News : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने नये मतदाता युवतियों को किया जागरूक

Jaunpur News : सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने नये मतदाता युवतियों को किया जागरूक

मां सरस्वती पूजन के साथ चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने बसंत पंचमी पर जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से एकत्रित शिक्षार्थी युवतियों को अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास बगीचा में संगोष्ठी का आयोजन किया जहां अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवतियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सर्वप्रथम सभी सखियों एवं युवतियों ने ज्ञान एवं विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना एवं पूजा अर्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् मतिबर सिंह पीजी कालेज जमालापुर की रिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इसके बाद संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि बसंत ऋतु का आगमन हमारे जीवन में नये उल्लास, उमंग एवं प्रगति के लिए प्रेरित करता है। महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा एक स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना से ही कर सकती हैं और हमारा लोकतंत्र अपने मताधिकार के उचित प्रयोग से ही मजबूत होगा। ऐसे में महिलाओं और युवतियों को अपने मत की ताकत को पहचानने की आवश्यकता है और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सात मार्च को एक पर्व की तरह मनाते हुए सभी सखियों, सहेलियों, माताओं एवं बहनों को अपने पोलिंग बूथ पर मतदान करने जाने के लिए अवश्य प्रेरित करें।

सखी अर्चना सिंह ने विभिन्न कालेजों से आयी युवतियों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। संगोष्ठी में स्वर्णिमा जायसवाल, सरला माहेश्वरी, शीला राय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। लायंस क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष सोना बैंकर ने सखी वेलफेयर फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना की। अन्त में तूलिका श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुजाता जायसवाल, विजयलक्ष्मी यादव, पिंकी जायसवाल, रजनी गुप्ता, श्रद्धा जायसवाल, रीता गुप्ता, सुहानी शाह, उज्जैनी आदि की उपस्थित रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read