बसपा ने फिर जारी किया अपने 54 प्रत्याशियों की सूची, जानिए आपके जिले से कौन उतरा मैदान में

बसपा ने फिर जारी किया अपने 54 प्रत्याशियों की सूची, जानिए आपके जिले से कौन उतरा मैदान में

बहुजन समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने आज 54 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर शहर सीट से ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। इसके साथ गोरखपुर के सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है।

बसपा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में अंबेडकरनगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर के प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है।