HomeJaunpurJaunpur News : रोहित गुप्ता बने रामलीला समिति के नये अध्यक्ष

Jaunpur News : रोहित गुप्ता बने रामलीला समिति के नये अध्यक्ष

Jaunpur News : रोहित गुप्ता बने रामलीला समिति के नये अध्यक्ष

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में हर साल की तरह इस साल भी होने वाले रामलीला मंचन के कार्यक्रम में रोहित गुप्ता को रामलीला कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया। श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के तत्वाधान में रविवार शाम एक बैठक की गई जिसमें रामलीला के आयोजन पर विमर्श किया गया। कमेटी के नए अध्यक्ष रोहित गुप्ता के अध्यक्षता में हुई बैठक में 8 से 16 नवंबर तक रामलीला को पर्दे पर दिखाने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते ये मंचन नहीं हो पाया था और अब कोरोना संक्रमण का खतरा भी पहले के मुकाबले कम है तो कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए हम इस वर्ष मंचन की तैयारी करेंगे और इस वर्ष रामलीला कराएंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, निर्देशक राजेश गुप्ता, अनिरुद्ध मौर्या, आशीष मौर्या, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, पंकज गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, अनूप जायसवाल, संदीप जायसवाल, सतीश यादव, रवि यादव, अनुप श्रीवास्तव, शशिकांत विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read